थाना चारगांव में ट्रैक्टर पलटने से 5 बच्चों की मृत्यु दो बच्चे हुए घायल


दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। 
थाना चारगांव में आज सुबह प्राप्त जानकारी के अनुसार 18 वर्षी युवक ट्रैक्टर चला रहा था, जो अनियंत्रित होकर पलट गया जिसमें पांच बच्चों की मृत्यु हो गई एवं तो बच्चे घायल हो गए हैं। मृतक में ट्रैक्टर चला रहा 18 वर्षी युवक भी शामिल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जैसे ही कलेक्टर को घटना की जानकारी मिली उन्होंने मृतक बच्चों के परिजन को 50 हजार रुपए एवं घायल बच्चों के परिजन को 10 हजार रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृतकिए हैं।

सभी को मेडिकल कालेज भेजा गया है. 

मृतकों के नाम :-

1- धर्मेंद्र पिता राम प्रसाद ठाकुर उम्र 18 वर्ष

2- देवेंद्र पिता मोहन बरकड़े उम्र 15 वर्ष 

3- राजवीर पिता लखनलाल गौंड उम्र 13 वर्ष

4- अनूप बरकड़े पिता गोविंद बडकडे उम्र 12 वर्ष 

5- लकी पिता लोचन मरकाम उम्र 10 वर्ष 

 घायलों के नाम :-

1- दलपत पिता निरंजन गौंड उम्र 12 वर्ष

2- विकास पिता राम कुमार उइके उम्र 10 वर्ष

उपरोक्त सभी एक ही  ग्राम तिनेटा देवरी के रहने वाले है ।



Post a Comment

Previous Post Next Post