विवाद के बीच खूनी झड़प, बीचबचाव करने आए व्यक्ति पर स्क्रूड्राइवर से हमला

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर एक झगड़े में जीतेंद्र नामक व्यक्ति घायल, जब उसने दो पक्षों के बीच चल रहे विवाद को शांत करने की कोशिश की तो उसके पर स्क्रूड्राइवर से हमला किया गया। घटना के बाद सिविल लाइन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया।

मोहित यादव,नितिन यादव और अमित यादव जो पेशे से ड्राइवर हैं, बेंगलुरु से एक वाहन छोड़कर वापस जबलपुर लौट रहे थे। रास्ते में इनके बीच विवाद हुआ था। जबलपुर पहुंचने के बाद मोहित ने अपनी पत्नी वर्षा यादव को रेलवे स्टेशन पर बुलाया, जिसके बाद विवाद और बढ़ गया। नितिन और अमित ने मोहित की पत्नी के बारे में अपशब्द कहे, जिसपर मोहित ने उन्हें टोका। इसके बाद नितिन और अमित ने मोहित की पिटाई शुरू कर दी। जब जितेंद्र तीनों को अलग करने लगा तो अमित ने उस पर स्क्रूड्राइवर से हमला कर दिया।

जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नितिन और अमित को गिरफ्तार किया। थाने में पहुंचने के बाद, दोनों पक्षों में समझौता हुआ और मामला शांत हो गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post