दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन योजना के अंतर्गत शासकीय महाकोशल महाविद्यालय में आज“व्यक्तित्व विकास के विभिन्न आयाम” विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया।इस अवसर पर अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय रीवा के हिंदी विभाग के अध्यक्ष प्रो दिनेश कुशवाहा ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुये कहा कि हमारा व्यक्तित्व ही हमारी पहचान है। यह हमारे भविष्य का निर्धारक होता है। व्यक्तित्व विकास में हम विभिन्न आयामों जैसे संस्कृति,सामाजिक मूल्य,वित्तीय प्रबंधन, समय प्रबंधन, राजनीतिक विकास, पर्यावरण, शिक्षक गरिमा,संचार कौशल,रोजगार योग्यता,जीवन मूल्य, आत्म नियंत्रण,लक्ष्य निर्धारण,आत्म संवाद,प्रेरणा,योग ध्यान और सकारात्मक सोच आदि को शामिल करते हैं। स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन योजना के संभागीय नोडल अधिकारी प्रो अरुण शुक्ल ने बताया कि व्यक्तित्व के विकास में सूरत एवं सीरत दोनों की अहम् भूमिका होती है। व्यक्तित्व का विकास पारिवारिक एवं सामाजिक कार्यों का प्रतिबिंब होता है। इस दौरान डॉ.महेन्द कुमार कुशवाहा,डॉ.सुमित पासी, डॉ.नीलिमा,राजेश पंड़ित के साथ बड़ी संख्या में एम.ए. हिंदी साहित्य के विद्यार्थी उपस्थित रहे।
Tags
jabalpur