Jabalpur:फरार चल रहे जालसाज अमित खमपरिया की संपत्ति होगी कुर्क


दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर टोल नाके मैं पैसा लगाने के नाम पर एवं जबलपुर सहित कटनी में चोरी एवं मारपीट के आरोपी अमित खमपरिया  की संपत्ति को कुर्क करने का आदेश प्रशासन द्वारा जारी किया  गया। अमित खमपरिया पर नैनपुर जिला मंडला  में एवं संजीवनी नगर थाना जबलपुर में अवैध कट्टा एवं धोखाधड़ी और मारपीट के कई मामले दर्ज हैं। वही वह कटनी एवं उमरिया में चोरी एवं अवैध उत्खनन के मामले में फरार चल रहा है। अभी कुछ दिन पहले उसके एक साथी को यादव कॉलोनी पुलिस चौकी जबलपुर में गिरफ्तार किया था। जिसमें उसके पास से एक देशी कट्टा बरामद किया गया था। सूत्रों के अनुसार पुलिस द्वारा उससे भी अमित खमपरिया के बारे में पूछताछ की गई थी लेकिन  पुलिस को कोई जानकारी अमित के बारे में प्राप्त नहीं हुई।अब पुलिस द्वारा कोर्ट से अमित खमपरिया की संपत्ति कुर्क करने के आदेश लिए गए हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post