दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के संयोजन में जवाहरलाल नेहरू उद्यान स्थित प्रतिमा पर आज़ाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं जवाहरलाल नेहरू की 50वीं पुण्यतिथि पर संगोष्ठी सभा का आयोजन किया गया। संगोष्ठी सभा में सांसद प्रत्याशी दिनेश यादव ने कहा नेहरु जी ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में अपना सशक्त योगदान दिया और बाद में देश के पहले प्रधानमंत्री के रूप में देश की नींव रखी। उनकी विचारधारा और दृष्टिकोण आज भी हमें प्रेरित करते हैं।
इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ नाटी शर्मा ने कहा पं जवाहरलाल नेहरू जी का योगदान न केवल राजनीति में बल्कि शिक्षा, विज्ञान, और साहित्य में भी महत्वपूर्ण रहा है। उनका विचारशीलता और देशभक्ति साहित्य के क्षेत्र में भी प्रभावी रहा है। उनकी जीवनी और काम का अध्ययन करना हमें एक महान नेता और विचारक के रूप में उनकी महिमा को समझने में मदद करता है। संगोष्ठी सभा में झल्लेलाल जैन,टीकाराम कोस्टा,प्रशांत मिश्रा,शिशांत सिंह ठाकुर और बलविंदर मान ने अपने विचार रखे।
इस अवसर पर चमन पासी,रितेश अग्रवाल,उमेश पटेल,नीलू सोनकर,भाग्यश्री गोस्वामी,संदीप जैन,श्याम सोलंकी,अनिल गुप्ता,विष्णु विनोदिया,अलीम मंसूरी,दिलीप साहू,राकेश चक्रवर्ती सहित अनेक कांग्रेस जन उपस्थित रहे। उपस्थित कांग्रेस जनों ने दो मिनट का मौन रखकर पं. जवाहरलाल नेहरू को श्रद्धांजलि अर्पित की। संगोष्ठी सभा का संचालन रामबल विस्वकर्मा तथा आभार प्रदर्शन रविद्र गौतम द्वारा किया गया।