दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। नेताजी सुभाष चंद्र बोस केंद्रीय जेल जबलपुर में आज कैदियों को जागरूक करने हेतु विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर एक कार्यक्रम रेड क्रॉस सोसायटी के सौजन्य से रखा गया। जिसमें लड़कियों को तंबाकू के सेवन से होने वाले रोगों की जानकारी दी गई। इस मौके पर कैदियों को संकल्प भी दिलाया गया कि आज से वह तंबाकू जैसी बुरी चीज से दूर रहेंगे और लोगों को भी दूर करने के लिए कहेंगे। कार्यक्रम में जिला आयुष अधिकारी मध्य प्रदेश डा अर्चना मरावी, दंत रोग विशेषज्ञ जिला चिकित्सालय डॉ नीलू खत्री,कार्यकारिणी सदस्य इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी जबलपुर सुनिल गर्ग,जबलपुर जेल अधीक्षक अखिलेश तोमर,उप जेल अधीक्षक मदन कमले उपस्थित रहे।
Tags
jabalpur