लोकसभा निर्वाचन कार्य शांतिपूर्ण संपन्न: रिटर्निंग अधिकारी अनय द्विवेदी ने भाजपा प्रत्याशी आशीष दुबे को निर्वाचित होने का प्रमाण पत्र सौंपा

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। लोकसभा निर्वाचन कार्यक्रम जबलपुर में शांतिपूर्ण और पारदर्शी रूप से संपन्न हुआ। रिटर्निंग अधिकारी अनय द्विवेदी ने भाजपा प्रत्याशी आशीष दुबे को निर्वाचित होने का प्रमाण पत्र सौंपा।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनय द्विवेदी ने लोकसभा निर्वाचन के लिए नियुक्त गणना प्रेक्षकों के निगरानी के साथ मतगणना कार्य में लगे सभी अधिकारी कर्मचारियों की कार्यकुशलता से लोकसभा निर्वाचन का मतगणना कार्य जेएनकेव्हीव्हीव्ही परिसर में आयोजित किया।

लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय में जबलपुर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना में विजयी उम्मीदवार भारतीय जनता पार्टी के आशीष दुबे को निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। 

भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार दुबे ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी इंडियन नेशनल कॉंग्रेस के दिनेश यादव को 4,86,674 मतों से पराजित किया। दुबे को कुल 7,90,133 मत और यादव को कुल 3,03,459 मत प्राप्त हुए।

Post a Comment

Previous Post Next Post