पति की लंबी आयु के लिए महिलाओं ने रखा वट सावित्री का व्रत


दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर
। महिलाओं द्वारा आज वट सावित्री का व्रत रखा गया है। हिंदू मान्यता के अनुसार  महिलाएं जेयष्ठ अमावस्या के दिन बरगद के पेड़ के नीचे जाकर पूजन अर्चन कर अपने पति की लंबी आयु के लिए परिक्रमा  करती हैं।                          

क्यों बरगद  के पेड़ के नीचे की जाती है पूजा 

पुराणों के अनुसार, बरगद के पेड़ में ब्रह्मा, विष्णु और महेश तीनों देवताओं का वास है। इस धार्मिक मान्यता के पीछे सावित्री की कथा है, जिन्होंने अपने पति सत्यवान को जीवित करने के लिए बरगद के पेड़ के नीचे व्रत रखा था। सावित्री ने इस पेड़ की परिक्रमा करके भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया और अपने पति को पुनर्जीवित किया। इसी मान्यता के अनुसार, हिंदू धर्म में महिलाएं आज के दिन बरगद के पेड़ के नीचे जाकर अपने पति की लंबी आयु के लिए पूजा-अर्चना और परिक्रमा करती हैं।

वट सावित्री व्रत की यह परंपरा सदियों से चली आ रही है और आज भी महिलाएं इस व्रत को पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ निभाती हैं। इस व्रत के माध्यम से महिलाएं अपने पति की सुख-समृद्धि और दीर्घायु की कामना करती हैं।



Post a Comment

Previous Post Next Post