Jabalpur News: सावधान! साइबर ठगों का नया जाल

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। साइबर अपराधी अब लोगों को ब्रांडेड शोरूम का गिफ्ट वाउचर जीतने का लालच देकर ठग रहे हैं। यह ठग मोबाइल पर एक लिंक भेजते हैं और उसे अन्य लोगों को फॉरवर्ड करने को कहते हैं। जैसे ही कोई व्यक्ति इस लिंक को खोलता है, उसकी फोनबुक ठगों के हाथ लग जाती है। इसके बाद ठग उन नंबर्स पर पर्सनल मैसेज भेजकर ठगी को अंजाम देते हैं।

विनिंग व्हील से धोखा

स्कैमर्स द्वारा भेजे गए लिंक में एक 'विनिंग व्हील' दिखाई देता है। यूजर जैसे ही इस व्हील को स्पिन करता है, उसे गिफ्ट जीतने का झांसा दिया जाता है। लेकिन इससे पहले, उसे यह लिंक 50 से 100 लोगों को फॉरवर्ड करने को कहा जाता है। यूजर लालच में आकर लिंक को पर्सनल मैसेज के जरिए भेज देता है, जिससे उसकी फोनबुक स्कैमर्स के पास पहुंच जाती है। इसके बाद ठग बैंक अधिकारी या किसी अन्य रूप में लोगों को फंसाने की कोशिश करते हैं।

साइबर अपराधों से बचाव के लिए जागरूकता अभियान

पुलिस द्वारा साइबर अपराधों से बचाव के लिए "सेफ क्लिक" अभियान चलाया जा रहा है। गुरुवार को ज्ञान गंगा कॉलेज में आयोजित एक कार्यक्रम में आइजी अनिल सिंह कुशवाह, डीआइजी अतुल सिंह और एसपी संपत उपाध्याय ने छात्रों को साइबर ठगी से बचने के उपाय बताए।

सावधानियां जो रखनी जरूरी

किसी अनजान लिंक पर क्लिक न करें।

ओटीपी, एटीएम पिन या बैंकिंग जानकारी किसी के साथ साझा न करें।

सोशल मीडिया और यूपीआई का इस्तेमाल सतर्कता से करें।

साइबर ठगी की शिकायत राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर दर्ज कराएं।

साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें।

Post a Comment

Previous Post Next Post