दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। एकात्म मानववाद के प्रणेता, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख चिंतक और भारतीय जनसंघ के संस्थापक पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दीनदयाल चौक स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
भाजपा नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर ने कहा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की विचारधारा में राष्ट्रवाद समाहित था। उनका चिंतन त्याग और समर्पण का प्रतीक था। उनके दिखाए मार्ग पर चलकर ही भाजपा आज इस मुकाम तक पहुंची है। हम सभी कार्यकर्ता उनके सिद्धांतों को आत्मसात कर आगे बढ़ने के लिए संकल्पित हैं।
इस अवसर पर जिला ग्रामीण अध्यक्ष राजकुमार पटेल, विधायक अशोक रोहाणी, विनोद गोटिया, सीए अखिलेश जैन, कमलेश अग्रवाल, रविकिरण साहू और अश्विनी परांजपे आदि उपस्थित रहे।
Tags
jabalpur