दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीकांत वर्मा कुकी ने कांग्रेस के पूर्व विधायक विनय सक्सेना द्वारा लगाए गए आरोपों को निराधार बताया है। उन्होंने पत्रकार वार्ता कर कहा कि जब विनय सक्सेना विधायक थे, तब उनके संरक्षण में अवैध गतिविधियाँ संचालित हो रही थीं, जिनका उन्होंने विरोध किया था। इसी कारण सक्सेना व्यक्तिगत रंजिश रखते हैं।
टिमरी हत्याकांड पर सफाई देते हुए वर्मा ने कहा कि आरोपी उनका ड्राइवर था, लेकिन उन्होंने उसे किसी भी प्रकार की मदद नहीं की। उन्होंने इसे राजनीतिक षड्यंत्र करार देते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की और कहा कि वे सत्य के साथ खड़े हैं। वे जनता की सेवा के लिए राजनीति में आए हैं और किसी भी राजनीतिक साजिश से डरने वाले नहीं हैं।
Tags
jabalpur