Breaking News: कांग्रेस अध्यक्ष ने एआईसीसी महासचिवों और प्रभारियों की नई नियुक्तियां की, हरीश चौधरी होंगे मध्य प्रदेश कांग्रेस के नए प्रभारी

दैनिक सांध्य बन्धु नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने तत्काल प्रभाव से एआईसीसी महासचिवों और विभिन्न राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के प्रभारियों की नियुक्ति की है।

नए महासचिव:

1. भूपेश बघेल - पंजाब

2. डॉ. सैयद नसीर हुसैन - जम्मू-कश्मीर और लद्दाख

डॉ. सैयद नसीर हुसैन को कांग्रेस अध्यक्ष कार्यालय से जुड़े उनके मौजूदा कार्यभार से मुक्त कर दिया गया है।

नए प्रभारी:

1. रजनी पाटिल - हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़

2. बी. के. हरिप्रसाद - हरियाणा

3. हरीश चौधरी - मध्य प्रदेश

4. गिरीश चोडनकर - तमिलनाडु और पुडुचेरी

5. अजय कुमार लल्लू - ओडिशा

6. के. राजू - झारखंड

7. सुश्री मीनाक्षी नटराजन - तेलंगाना

8. सप्तगिरि शंकर उल्का - मणिपुर, त्रिपुरा, सिक्किम और नागालैंड

9. कृष्णा अल्लावरू - बिहार

पार्टी ने पूर्व महासचिवों और प्रभारियों का किया आभार व्यक्त 

कांग्रेस पार्टी ने उन नेताओं का आभार जताया है जिन्होंने अब तक संगठन में अपनी सेवाएं दीं। इनमें शामिल हैं:

दीपक बावरिया

मोहन प्रकाश

भरतसिंह सोलंकी

राजीव शुक्ला

डॉ. अजय कुमार

देवेंद्र यादव

अन्य सभी महासचिव और प्रभारी अपने पूर्व निर्धारित पदों पर कार्य करते रहेंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post