MP News: निरीक्षकों के हुए तबादले, जबलपुर से चार अधिकारियों का ट्रांसफर

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। पुलिस विभाग में निरीक्षक और कार्यवाहक निरीक्षकों के स्थानांतरण की सूची जारी कर दी गई है। इस सूची में जबलपुर जिले से चार निरीक्षकों का तबादला किया गया है, जबकि एक निरीक्षक को जबलपुर पदस्थ किया गया है।

स्थानांतरण की सूची इस प्रकार है:

निरीक्षक अजय बहादुर सिंह को जबलपुर से कटनी भेजा गया।

निरीक्षक पल्लवी पांडे को जीआरपी जबलपुर से भोपाल शहर स्थानांतरित किया गया।

निरीक्षक भुवन प्रसाद देशमुख को जबलपुर से छिंदवाड़ा भेजा गया।

निरीक्षक प्रमोद कुमार साहू को जबलपुर से गुना स्थानांतरित किया गया।

छिंदवाड़ा से निरीक्षक सोनल पांडे को रेल जबलपुर में पदस्थ किया गया है।

यह तबादले पुलिस विभाग में प्रशासनिक प्रक्रिया के तहत किए गए हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post