Jabalpur News: जबलपुर-रायपुर के यात्रियों को लगा झटका, वंदे भारत ट्रेन का रूट बदला

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। जबलपुर से रायपुर के बीच वंदे भारत ट्रेन का सफर करने की उम्मीद लगाए बैठे यात्रियों को झटका लगा है। अब यह ट्रेन रायपुर नहीं जाएगी, बल्कि जबलपुर से गोंदिया होते हुए महाराष्ट्र के चांदाफोर्ट पहुंचेगी।

रूट में बदलाव, नया प्रस्ताव रेलवे बोर्ड के पास

पहले इस ट्रेन को जबलपुर से गोंदिया होकर रायपुर तक चलाने की घोषणा की गई थी और इसकी समय सारणी भी जारी कर दी गई थी। लेकिन अब रेलवे ने रूट में बदलाव कर दिया है और नया प्रस्ताव रेलवे बोर्ड के पास भेजा गया है। जल्द ही इसे हरी झंडी मिलने की संभावना है।

476 किमी की दूरी 8.35 घंटे में तय करेगी ट्रेन

नए रूट के तहत वंदे भारत ट्रेन जबलपुर से चांदाफोर्ट तक 476 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। यह सफर कुल 8 घंटे 35 मिनट में पूरा होगा। हालांकि, रेलवे अधिकारी अभी तक इस पर आधिकारिक पुष्टि नहीं कर रहे हैं।

रायपुर के यात्रियों को झटका

जबलपुर से रायपुर जाने वाले यात्रियों को इस फैसले से निराशा हुई है। अभी जबलपुर से रायपुर के बीच केवल अमरकंटक एक्सप्रेस संचालित होती है, जो कटनी होकर गुजरती है। इसमें टिकट मिलना मुश्किल होता है, जिससे यात्रियों को बसों का सहारा लेना पड़ता है। वंदे भारत ट्रेन की घोषणा से यात्रियों को राहत मिली थी, लेकिन अब इस बदलाव से उन्हें निराशा हुई है।

वंदे भारत ट्रेन का नया शेड्यूल

ट्रेन का नया शेड्यूल इस प्रकार रहेगा:

सुबह 6:30 बजे जबलपुर से रवाना

6:40 बजे मदन महल

7:10 बजे नैनपुर

8:28 बजे बालाघाट

9:30 बजे गोंदिया

11:53 बजे नागभीर

1:45 बजे चांदाफोर्ट पहुंचेगी

वापसी शेड्यूल:

दोपहर 3:45 बजे चांदाफोर्ट से रवाना

6:18 बजे नागभीर

5:50 बजे गोंदिया

6:35 बजे बालाघाट

8:15 बजे नैनपुर

रात 11:30 बजे जबलपुर पहुंचेगी

अब देखना होगा कि रेलवे इस नए रूट को कब तक अंतिम मंजूरी देता है और ट्रेन कब से अपने नए सफर पर निकलती है।

Post a Comment

Previous Post Next Post