Jabalpur News: JDA ने नगर निगम को सौंपा 68.33 लाख का चेक

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। जबलपुर विकास प्राधिकरण (JDA) ने नगर निगम को 68 लाख 33 हजार 290 रुपए का बकाया संपत्ति कर जमा कर दिया है। निगमायुक्त प्रीति यादव ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि राजस्व वसूली अभियान को तेज करने के निर्देश दिए गए हैं।

JDA के मुख्य कार्यपालन अधिकारी दीपक वैद्य ने यह चेक जोन क्रमांक 13 मुख्यालय की राजस्व वसूली टीम को सौंपा। पिछले एक सप्ताह से निगम की टीम ने बकाया करों की गणना कर JDA से लगातार संपर्क कर यह राशि वसूल की।

निगमायुक्त प्रीति यादव ने अन्य संभागीय अधिकारियों और राजस्व अमले को भी निर्देश दिए कि वसूली अभियान को गति दें और करदाताओं से 100 प्रतिशत बकाया कर की वसूली सुनिश्चित करें।

Post a Comment

Previous Post Next Post