Jabalpur News: अचानक कार्यक्रम छोड़कर बाहर निकल गए विधायक अजय विश्नोई...!

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। इन दिनों भाजपा में गुटबाजी थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला शहीद स्मारक में आयोजित एक कार्यक्रम से सामने आया, जहां वरिष्ठ भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री अजय विश्नोई नाराज होकर कार्यक्रम से बाहर निकल गए।

विश्वनीय सूत्रों के अनुसार जब विश्नोई को मंच पर सम्मान नहीं मिला, तो वह नाराज होकर अचानक कार्यक्रम छोड़ कर  बाहर निकल गए। अजय विश्नोई लंबे समय से पार्टी में अपनी उपेक्षा को लेकर असंतुष्ट नजर आ रहे हैं और पहले भी कई बार अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहे हैं।

इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी, लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, सांसद आशीष दुबे और महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे। विश्नोई की नाराजगी को लेकर अब राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं और कई राजनीतिक दलों की प्रतिक्रिया आना शुरू हो गई है।

इन्होने कहा 

कांग्रेस नगर अध्यक्ष सौरभ नाटी शर्मा का कहना है कि भाजपा में अब असली भाजपा कार्यकर्ताओं की कोई कद्र नहीं बची है। भाजपा, जो खुद को अनुशासन और संगठन का प्रतीक बताती थी, अब अंदरूनी गुटबाजी और आपसी टकराव का शिकार होती जा रही है। भाजपा के पुराने और मेहनती नेताओं की जगह कांग्रेस से आए नेताओं को दी जा रही है, जिससे समर्पित कार्यकर्ता खुद को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post