Jabalpur News: 27 फरवरी से 5 मार्च तक जलापूर्ति प्रभावित

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। कार्यपालन यंत्री कमलेश श्रीवास्तव ने जानकारी दी कि परियट जलाशय से रॉंझी जल शोधन संयंत्र में जलशुद्धिकरण के बाद विभिन्न सुरक्षा संस्थानों और उच्चस्तरीय टंकियों को जलापूर्ति की जाती है। परियट जलाशय में स्थित नहर, चाहिया चेम्बर और रॉंझी जल शोधन संयंत्र के क्लीयर वॉटर टैंक का उन्नयन व सुधार कार्य किया जाना है, जिसके कारण 27 फरवरी 2025 से 5 मार्च 2025 तक जलापूर्ति प्रभावित रहेगी। 

इस दौरान कुलीहिल, शोभापुर, संजय नगर (अधारताल), बजरंग नगर रॉंझी, संजय नगर रावण पार्क, रॉंझी जल शोधन संयंत्र ओव्हर हैड टैंक, शारदा नगर, मानेगांव, बिलपुरा, मढ़ई, रॉंझी श्मशानघाट, और सुभाष नगर बिलपुरा क्षेत्रों में जलापूर्ति 27 फरवरी से 1 मार्च तक दिन और रात दोनों समय और 2 मार्च से 5 मार्च तक केवल सायंकालीन समय में प्रभावित रहेगी।

महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’, एम.आई.सी. सदस्य एवं जल प्रभारी दामोदर सोनी, और निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव ने क्षेत्रीय लोगों को होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है और सहयोग की अपील की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post