राष्ट्रीय मास्टर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 2025: जबलपुर की महिला आरक्षक रंजना शर्मा ने जीते तीन गोल्ड

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। 44वीं राष्ट्रीय मास्टर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 2025 में जबलपुर की महिला आरक्षक रंजना शर्मा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए हैमर थ्रो, डिस्कस थ्रो और शॉटपुट थ्रो में तीन स्वर्ण पदक जीतकर जिले का मान बढ़ाया।

जबलपुर लौटने पर पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने रंजना शर्मा को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह जीत न केवल जबलपुर पुलिस विभाग बल्कि पूरे मध्यप्रदेश के लिए गर्व की बात है।

रंजना शर्मा की इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया कि संकल्प और कठिन परिश्रम से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उनकी इस सफलता से महिला पुलिसकर्मियों और युवा खिलाड़ियों को प्रेरणा मिलेगी।

रंजना शर्मा की यह ऐतिहासिक जीत खेल जगत में जबलपुर को नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post