Politics News: क्या केजरीवाल खुद संभालेंगे पंजाब की कमान?

दैनिक सांध्य बन्धु नई दिल्ली। दिल्ली में सत्ता गंवाने के बाद आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के विधायकों की बैठक बुलाई है। इस बैठक को लेकर बीजेपी और कांग्रेस ने दावा किया है कि केजरीवाल अब भगवंत मान को हटाकर खुद पंजाब के मुख्यमंत्री बनने की योजना बना रहे हैं।

बीजेपी नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि केजरीवाल अब भगवंत मान को अयोग्य करार देकर उनकी छुट्टी करने वाले हैं। सिरसा ने पंजाब सरकार पर नशाखोरी और महिलाओं को ₹1000 देने के वादे पर विफल रहने का आरोप भी लगाया।

पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि दिल्ली में हार के बाद केजरीवाल अब पंजाब में अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने आशंका जताई कि पंजाब में समय से पहले चुनाव हो सकते हैं और आम आदमी पार्टी के अंदर भी गहरी कलह चल रही है।

आम आदमी पार्टी की इस बैठक के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। क्या वाकई भगवंत मान की कुर्सी खतरे में है या यह सिर्फ विपक्ष का आरोप है? आने वाले दिनों में इस पर स्थिति और साफ हो सकती है।

Post a Comment

Previous Post Next Post