Jabalpur News: युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। अधारताल थाना क्षेत्र के कृष्णा कॉलोनी, सुहागी में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की मां श्रीमती रीता सिंह (46 वर्ष) ने बताया कि उनके पति स्व. दिनेश कुमार सिंह सेना से रिटायर्ड थे, जिनका वर्ष 2021 में बीमारी के कारण निधन हो गया। उनके दो बेटे हैं—विशाल सिंह (29 वर्ष) और विवेक सिंह। विवेक सिंह इंदौर में नौकरी करता है, जबकि विशाल उनके साथ ही घर पर रहता था।

रीता सिंह के अनुसार, विशाल शराब और अन्य नशों का आदी था। उसे 5-6 साल पहले नशा मुक्ति केंद्र में भी भर्ती कराया गया था, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। सोमवार रात करीब 12:15 से 1:00 बजे के बीच विशाल खाना खाकर अपने कमरे में चला गया। सुबह जब उसकी मां ऊपर पहुंची, तो देखा कि विशाल कमरे की खिड़की से चुनरी के फंदे से लटका हुआ था। पलंग के पास कुर्सी और प्लास्टिक की टेबल गिरी हुई थी।

मां ने तुरंत चाकू से फंदा काटकर उसे नीचे उतारा और पानी छिड़ककर होश में लाने की कोशिश की, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। थाना अधारताल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post