दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। थाना बरेला क्षेत्र में तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाई गई बाइक के कारण एक युवक की जान चली गई। ग्राम बल्हवारा निवासी सुनील कुमार लोधी ने पुलिस को जानकारी दी कि बीती रात करीब 9:30 बजे उसका चचेरे भाई सतेंद्र पटेल (29 वर्ष) ने गांव में लगे लगुन कार्यक्रम में खाना खाया और पैदल घर लौट रहा था।
इसी दौरान माध्यमिक शाला ग्राम डूंडी के सामने, पहाड़ीखेड़ा की ओर से आ रही एक अज्ञात मोटरसाइकिल के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए सतेंद्र को टक्कर मार दी। हादसे में सतेंद्र को सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
इलाज के दौरान आज सुबह करीब 8:30 बजे सतेंद्र की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर अज्ञात बाइक सवार की तलाश शुरू कर दी है।