Ujjain news: सिंधी ब्रह्मखत्री महिला मंडल ने फाग उत्सव मनाया


दैनिक सांध्य बन्धु।
उज्जैन स्थित श्री राम दरबार मंदिर में श्री सिंधी ब्रह्मखत्री महिला मंडल की महिलाओं ने फूल, अबीर, गुलाल लगाकर फाग उत्सव मनाया।

अध्यक्ष श्रीमती हीरादेवी खत्री के अनुसार फाग उत्सव में महिलाओं ने एक दूसरे को सूखे रंग, गुलाल लगाते हुए पुष्प की पंखुड़ियों से होली खेली।

इस अवसर पर समाज की बुजुर्ग महिलाओं को पुष्पमाला पहनाकर एवं पर्स भेंट कर सम्मानित किया गया।

फाग उत्सव में बड़ी संख्या में मातृ शक्तियां सम्मिलित हुई जिन्हें उपहार भेंट किये गये।

अंत में अध्यक्ष ने आभार व्यक्त किया।

उत्सव में उपाध्यक्ष श्रीमती दुर्गादेवी खत्री, श्रीमती योगिता खत्री, सचिव श्रीमती वर्षा खत्री, कोषाध्यक्ष महक खत्री सहित 150 से अधिक मातृशक्तियां उपस्थित रही।

Post a Comment

Previous Post Next Post