दैनिक सांध्य बन्धु उज्जैन। बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल शनिवार को महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे और तड़के होने वाली भस्म आरती में भाग लिया। वे अपने मित्रों के साथ उज्जैन आए और श्रद्धाभाव से भगवान महाकाल के दर्शन किए।
सुबह करीब 4 बजे मंदिर पहुंचकर अर्जुन रामपाल नंदी हॉल में दो घंटे तक बैठे और शिव साधना में लीन रहे। आरती समाप्त होने के बाद उन्होंने चांदी द्वार पर माथा टेका और पुजारी यश पुजारी द्वारा संपन्न पूजन में भाग लिया।
महाकाल की भक्ति से अभिभूत अर्जुन रामपाल ने कहा, "बाबा महाकाल के धाम की ऊर्जा अद्भुत है। मैंने कई मंदिरों के दर्शन किए हैं, लेकिन यहां की अनुभूति सबसे विशेष है।" उन्होंने यह भी बताया कि वे इंदौर में एक होली इवेंट के लिए आए थे, लेकिन अचानक 'ॐ नमः शिवाय' का जाप उनके मन में उमड़ने लगा, जिसके बाद उन्होंने महाकाल के दर्शन करने का निश्चय किया।
अर्जुन रामपाल की इस आध्यात्मिक यात्रा ने उनके प्रशंसकों के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है, और उनकी महाकाल के प्रति आस्था की झलक देखने को मिली।
Tags
madhya pradesh