मेष (Aries): आज आप अपने कार्यों पर विशेष ध्यान देंगे। नौकरीपेशा और सेवा क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। संबंधों में मजबूती आएगी और व्यवसायिक विषयों में गति प्राप्त होगी। नियम और अनुशासन का पालन करेंगे। कार्य व्यापार में तालमेल बढ़ेगा और लेनदेन में स्पष्टता रखेंगे। आवश्यक कार्यों में गति बनाए रखें।
वृषभ (Taurus): व्यक्तिगत प्रयासों में सफलता मिलेगी। उमंग और उत्साह से भरे रहेंगे। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। बुद्धि और कौशल से अपनी जगह बनाएंगे। आवश्यक कार्य समय से पूरे करने का प्रयास करें। परीक्षा और प्रतियोगिता में शामिल होंगे। खर्च पर नियंत्रण रखें और स्मार्ट वर्किंग बढ़ाएं। श्रेष्ठ प्रयासों से सभी को आकर्षित करेंगे।
मिथुन (Gemini): घर-परिवार से संबंधित उपलब्धियों पर ध्यान केंद्रित रहेगा। निजी विषयों पर ध्यान देंगे। जनसंपर्क का लाभ मिलेगा। व्यापार बेहतर बना रहेगा। जिद और जल्दबाजी से बचें। सुख-सुविधाओं को बढ़ावा मिलेगा। भौतिक वस्तुओं में वृद्धि होगी। भावनात्मक मामलों में धैर्य रखें और जल्दबाजी में निर्णय न लें।
कर्क (Cancer): सामाजिक कार्यों में तेजी लाएंगे। संपर्क और संवाद का दायरा बड़ा होगा। सबको साथ लेकर चलने का प्रयास करेंगे। सामाजिकता में वृद्धि होगी। सहकारिता और साझेदारी में रुचि बनाए रखेंगे। सभी से सामंजस्य बढ़ाएंगे। करियर और कारोबार में प्रभावी रहेंगे। प्रबंधन के कार्य सधेंगे। अनुशासन बढ़ाएंगे।
सिंह (Leo): आज का दिन आपके लिए शुभ योग लेकर आया है। आर्थिक मजबूती की संभावना है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और कार्यों में सफलता मिलेगी। नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। परिवार और मित्रों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
कन्या (Virgo): आपके लिए आज का दिन आर्थिक दृष्टिकोण से लाभकारी रहेगा। मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। उन्नति के रास्ते आपके लिए बनेंगे। उधार लेनदेन से बचें और अपने अंतरमन की आवाज सुनकर फैसले करें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
तुला (Libra): आज का दिन आपके लिए शुभ योग का लाभ लेकर आया है। लेनदेन में सावधानी बरतें। कार्य व्यापार में सजगता बनाए रखें। धैर्य से काम लें। व्यापार में स्पष्टता रखें। पेशेवरों का भरोसा जीतेंगे। दूर देश के मामले बनेंगे। आय सामान्य से अच्छी रहेगी। कार्य विस्तार के मौके बनेंगे। दिखावे में न आएं। न्यायपूर्वक आगे बढ़ने की कोशिश रखें। स्मार्ट वर्किंग बढ़ाएंगे। इच्छित वस्तु की खरीदी संभव है। आशंकाएं बनी रहेंगी।
वृश्चिक (Scorpio): किसी भी स्थिति में जीत आपके आत्मबल और हिम्मत के कारण ही प्राप्त कर पाएंगे। आपको अडिग रहकर सारी स्थितियों का सामना करना है।
धनु (Sagittarius): कार्य में सफलता प्राप्त करने के लिए कोशिश करें कि चालाकी की जगह समझदारी का उपयोग करें। किसी की भावनाओं या विचारों को ठेस न पहुंचे।
मकर (Capricorn): वित्तीय मामलों में जोखिम की संभावना बन सकती है। ईर्ष्या रखने वाले लोग आपकी परेशानियों को जानकर उनका फायदा उठा सकते हैं।
कुंभ (Aquarius): किसी अनुभवी आध्यात्मिक गुरु से मुलाकात होने से जीवन में सुखद बदलाव हो सकते हैं। अंतर्मन से जुड़ने का प्रयास करें। आप पाएंगे कि आपकी सभी समस्याओं के समाधान वहां पहले से ही मौजूद हैं।
मीन (Pisces): किसी भी चीज को हद से ज्यादा अनदेखा करना नुकसानदेह साबित हो सकता है। मामलों में आप इतने उलझ गए हैं कि दूसरे महत्वपूर्ण पहलुओं पर आपका ध्यान ही नहीं जा रहा है।