Astrology: आज का राशिफल

मेष (Aries): भाग्य आपके साथ है। कार्यों में आने वाली बाधाएं समाप्त होंगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम और संतान संबंधी मामलों में स्थिति मध्यम रहेगी। व्यापार में प्रगति होगी। लाल वस्त्र धारण करें। 

वृषभ (Taurus): चोट या दुर्घटना की संभावना है। परिस्थितियां प्रतिकूल हो सकती हैं, सतर्क रहें। स्वास्थ्य, प्रेम और संतान संबंधी मामलों में मध्यम स्थिति रहेगी। व्यापार सामान्य रहेगा। हरी वस्तु अपने पास रखें। 

मिथुन (Gemini): काम में सफलता मिलेगी। मित्रों के साथ समय बिताएंगे। धन लाभ होगा। नौकरी बदलने का विचार टालें। रिश्तेदारों से संबंधों में तनाव से बचें। व्यापार में उधार लेनदेन से बचें। 

कर्क (Cancer): आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। मन की परेशानी दूर होगी। परिवार से सहयोग मिलेगा। खर्चे बढ़ सकते हैं। परिवार के साथ घूमने की योजना बनेगी। व्यापार में सावधानी बरतें। 

सिंह (Leo): रुके हुए काम पूरे होंगे। मित्रों से मुलाकात होगी। आपके अच्छे व्यवहार की सराहना होगी। अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। बच्चों की सेहत का ख्याल रखें। व्यापार में सावधानी से काम करें। 

कन्या (Virgo): धन की प्राप्ति होगी। काम को लेकर तनाव रह सकता है। क्रोध पर नियंत्रण रखें। व्यर्थ के कार्यों में समय न बर्बाद करें। अविवाहितों के लिए विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं। व्यापार में साझेदारी से बचें। 

तुला (Libra): जीवन में सुख बढ़ेगा। सोचे हुए काम पूरे होंगे। अपनी बातों को दूसरों पर न थोपें। अजनबियों पर भरोसा न करें। सेहत को लेकर समस्या हो सकती है, लापरवाही न करें। व्यापार से जुड़े काम बनेंगे। 

वृश्चिक (Scorpio): काम में तेजी आएगी। धन लाभ के नए अवसर बनेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। अपनी बातों से किसी का दिल न दुखाएं। पैसों को लेकर घर में तनाव न बढ़ने दें। व्यापार में लाभ का योग है। 

धनु (Sagittarius): मान-सम्मान बढ़ेगा। अचानक धन लाभ के योग हैं। उन्नति में आने वाली रुकावटें दूर होंगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। अधूरे कार्य पूरे होंगे। व्यापार से जुड़ी लंबी दूरी की यात्रा से बचें। 

मकर (Capricorn): पेशेवर चर्चाओं में भाग लेंगे। ठगों से बचें। जिम्मेदारीपूर्ण व्यवहार रखें। कामकाजी मामले प्रभावित रह सकते हैं। वाणिज्यिक संबंधों के प्रति सजग रहें। आवश्यक कार्यों को जल्द पूरा करें। सामंजस्य का प्रयास रखें। निवेश संबंधी गतिविधियों में रुचि दिखाएंगे। रिश्तेदारों का समर्थन प्राप्त होगा। 

कुंभ (Aquarius): आज का दिन आपके लिए अनुकूल है। कार्यों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। निवेश के लिए समय शुभ है। यात्रा के योग बन रहे हैं। 

मीन (Pisces): धन लाभ के अवसर मिलेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। परिवार के साथ समय बिताएंगे। कार्यक्षेत्र में प्रशंसा मिलेगी। नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर सकते हैं। 

Post a Comment

Previous Post Next Post