Astrology: आज का राशिफल

मेष (Aries): आज ऑफिस के बोझ से निजात मिलेगी। कार्यों को शांत वातावरण में निपटाने से राहत मिलेगी। पर्सनैलिटी में सुधार की कोशिश करेंगे। 

वृषभ (Taurus): शुभ सूचना का प्रतिशत बेहतर बना रहेगा। योग्यता प्रदर्शन में आगे रहेंगे। प्रेम संबंध श्रेष्ठ रहेंगे। अच्छे प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। ज्यादा और कड़वा बोलने से बचें। 

मिथुन (Gemini): विवाद सुलझाने का सही समय है। ऑफिस में संभलकर रहें वरना मुसीबत आएंगी। मुद्दों पर स्पष्टता से समस्या सुलझेगी। 

कर्क (Cancer): ऊर्जा का प्रवाह बेहतर बना रहेगा। लोगों का विश्वास जीतने में सफल रहेंगे। प्रभावकारी बने रहेंगे। जनसंपर्क में सुधार होगा। आलस्य से बचें। भाग्य के मामले संभलेंगे। 

सिंह (Leo): कार्यक्षेत्र में पांव पसारना हानिकारक होगा। प्रमोशन हेतु ऑफिस में चर्चा होगी। शाम प्रेमी से रोमांटिक बातें करने में बीतेगी। 

कन्या (Virgo): सहजता से आगे बढ़ते रहेंगे। प्रसन्नता का प्रतिशत बढ़ा हुआ रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत बना रहेगा। कारोबारी आलस्य की अधिकता के बावजूद अच्छा करेंगे। अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। 

तुला (Libra): घूमने-फिरने और मौज-मस्ती करने का प्लान बनाएंगे। भाई-बहन का सपोर्ट मिलेगा। पढ़ाई-लिखाई में ध्यान करें। 

वृश्चिक (Scorpio): भाग्य की मदद से अच्छा करते रहेंगे। आर्थिक परिस्थितियां बेहतर होंगी। हालांकि आय को लेकर अस्थिरता बनी रह सकती है। सेहत में सुधार होगा। दिन लाभकारक है। 

धनु (Sagittarius): धन-सम्पत्ति के मामले में सफलता मिलेगी। सोशल रूटीन को बदलने की कोशिश करेंगे। परिजनों से बहसबाज़ी होगी। श्रेष्ठ और चरित्रवान लोगों के साथ अधिकाधिक समय व्यतीत करने पर जोर दें। 

मकर (Capricorn): ऑफिस में कई परिवर्तन संभव हैं। हर स्थिति को सूझ-बूझ से संभालें। नए व्यक्ति से निजी स्तर पर पहचान बढ़ेगी। मित्र की मदद से अच्छा करेंगे। भाग्य की मदद मिलेगी। 

कुंभ (Aquarius): अपनी क्षमताओं के प्रदर्शन में आगे बने रहेंगे। विद्यार्थी अच्छा करेंगे। अनुशासन और सीधी प्रतिस्पर्धा में श्रेष्ठ साबित होंगे। सेहत का ख्याल रखें। 

मीन (Pisces): आर्ट फील्ड से जुड़े लोगों को नया प्रोजेक्ट मिलेगा। क्रिएटिविटी का अधिकतम प्रयोग करेंगे। वित्तीय मामलों में कठिनाई आ सकती है। 







Post a Comment

Previous Post Next Post