दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। कांग्रेस कौमी एकता प्रकोष्ठ के अध्यक्ष प्रिंस सलूजा सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा होली के एक दिन पहले देर रात हुआ, जब वे रास्ते से गुजर रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी, जिससे उनकी गाड़ी अनबैलेंस होकर गिर पड़ी।
हादसे में प्रिंस सलूजा को गंभीर अंदरूनी चोटें आई हैं। डॉक्टरों के अनुसार उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। दुर्घटना के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और बाइक सवार की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।