Jabalpur News: कांग्रेस फिर नगर सत्ता में करेगी वापसी : विधायक लखन घनघोरिया

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। मध्यप्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वर्तमान विधायक लखन घनघोरिया ने अपने जन्मदिवस का शुभारंभ समाजसेवा के साथ किया। उन्होंने सर्वप्रथम नेत्रहीन बालिकाओं के साथ केक काटा और उनके साथ समय बिताया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलना ही उनका उद्देश्य है।

इसके बाद विधायक घमापुर स्थित रामलीला मैदान पहुंचे, जहां प्रति वर्ष अनुसार नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में हजारों लोगों को निशुल्क जांच एवं इलाज की सुविधा प्रदान की गई साथ ही चश्मा वितरण किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं एवं नेताओं ने लखन घनघोरिया को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

अपने संबोधन में लखन घनघोरिया ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया और कहा कि सभी कार्यकर्ता अभी से नगर निगम चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। जिसको जाना था, वह चला गया, अब हमें नगर सत्ता में पुनः वापसी करनी है। नगर निगम चुनाव में जीत दर्ज कर कांग्रेस जबलपुर की सत्ता में फिर से काबिज होगी।

बड़ी महाकाली का लिया आशीर्वाद

शहर में कई जगहों पर लखन घनघोरिया का भव्य स्वागत किया गया। गढ़ाफाटक स्थित नामदेव भवन में उनका जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर आतिशबाजी, ढोल-नगाड़ों और सुप्रसिद्ध बैंड की धुनों से माहौल उल्लासमय हो गया।

यहां स्वतंत्रता संग्राम सेनानी 97 वर्षीय श्रीमती मीरा बाई नामदेव ने विधायक घनघोरिया को तिलक कर श्रीफल और साल भेंट कर आशीर्वाद दिया। इसके बाद लखन घनघोरिया बड़ी महाकाली गढ़ाफाटक मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने विधिवत पूजन-अर्चन कर माता महाकाली का आशीर्वाद लिया और मिष्ठान वितरण किया। कांग्रेस नेता मनोज नामदेव ने कहा कि माता रानी के आशीर्वाद से विधायक लखन घनघोरिया हमेशा जनता की सेवा के लिए समर्पित रहेंगे।

इस अवसर पर कांग्रेस नेता हाजी कदीर सोनी, दिनेश यादव, नगर अध्यक्ष सौरभ नाटी शर्मा, पं. अतुल नरेश बाजपेयी, नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा, नलिन श्रीवास्तव, पूर्व पार्षद मुकेश सराफ, रामकुमार गुप्ता, गोपाल घनघोरिया, जय घनघोरिया, यश घनघोरिया, विजय घनघोरिया, डॉ. राजेन्द्र पिल्ले, प्रिंस सलूजा, रवि गुप्ता, पं. राम दुबे, सुशील नवेरिया, दीना जैन, रमेश यादव, विष्णु विनोदिया, उमेश पटेल, सदानंद मिश्रा, शशिकांत गुप्ता, मुन्ना, नरेश सिंह ठाकुर, राजू रजक, अनिल उसरेठे, संदीप खरे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post