Jabalpur Weather News: गर्मी की आहट से तीखी होने लगी धूप, तापमान 35 डिग्री के पार

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। मौसम बदलने के साथ ही अब गर्मी अपनी दस्तक देने लगी है। दिन में सूरज के तीखे तेवर महसूस किए जा रहे हैं, जिससे लोगों को तेज धूप चुभने लगी है। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जो सामान्य से 3 डिग्री अधिक है। वहीं, न्यूनतम तापमान 14.04 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री कम है।

तेजी से बढ़ते तापमान के कारण अब गर्म कपड़ों की जरूरत नहीं रह गई है। लोग पंखे और कूलर का उपयोग करने लगे हैं, जबकि एसी की सफाई और मरम्मत का काम भी शुरू हो चुका है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी हवाओं के चलते गर्मी में बढ़ोतरी हो रही है।

स्थानीय मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, सुबह हवा में नमी 47% और शाम को 27% रही। उत्तर-पश्चिमी हवाएं 5-6 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं। शहडोल जिले में प्रदेश का सबसे कम 11.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। पिछले साल इसी दिन अधिकतम तापमान 34.01 डिग्री और न्यूनतम 16.0 डिग्री दर्ज किया गया था।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है। सूर्योदय सुबह 6:21 बजे और सूर्यास्त शाम 6:18 बजे हुआ। गर्मी की इस शुरुआती आहट के साथ लोगों ने ठंडे पेय पदार्थों और हल्के कपड़ों की ओर रुख करना शुरू कर दिया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post