जबलपुर में आग का कहर: गढ़ा जोन निगम ऑफिस और मकान में लगी भीषण आग, महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर खाक

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। मंगलवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में आगजनी की घटनाओं से हड़कंप मच गया। दिन में पहले चंडाल भाटा क्षेत्र के एक मकान में आग लग गई, जिसके कुछ घंटों बाद गढ़ा जोन क्रमांक 1 स्थित नगर निगम कार्यालय में भी शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की घटना सामने आई।

महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर हुए नष्ट

गढ़ा जोन निगम ऑफिस में आग लगने के कारण रिकॉर्ड रूम में रखे कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर नष्ट हो गए। आग इतनी भीषण थी कि आसपास की दुकानों को तुरंत खाली करवा दिया गया। मौके पर मौजूद दुकानदारों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी, जिसके लगभग आधे घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका।

कोई जनहानि नहीं, पर नुकसान भारी

हालांकि इस आगजनी में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन नगर निगम के महत्वपूर्ण दस्तावेजों के जलने से प्रशासन को भारी नुकसान हुआ है।

निगम कमिश्नर ने लिया घटनास्थल का जायजा

घटना की जानकारी मिलते ही नगर निगम कमिश्नर प्रीति यादव मौके पर पहुंचीं और स्थिति का मुआयना किया। उन्होंने आग लगने के कारणों की गहराई से जांच करने के निर्देश दिए हैं।

नगर निगम और प्रशासन अब आग लगने के पीछे की वजहों की जांच कर रहा है ।


Post a Comment

Previous Post Next Post