News Update: कुरुक्षेत्र में महायज्ञ के दौरान फायरिंग, ब्राह्मणों का आरोप – बासी खाना देने पर हुआ विवाद ; देखे वीडियो

दैनिक सांध्य बन्धु कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र के केशव पार्क में 22 मार्च, शनिवार की सुबह करीब 9:30 बजे महायज्ञ के दौरान फायरिंग की घटना सामने आई। इस घटना में लखनऊ से आए आशीष तिवारी को गोली लगने की खबर है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यज्ञ में आए ब्राह्मणों को बासी खाना दिए जाने को लेकर विवाद हुआ था। जब ब्राह्मणों ने इसका विरोध किया, तो आयोजकों के सुरक्षा गार्डों (बाउंसरों) ने उन पर गोली चला दी। इस हमले के बाद गुस्साए ब्राह्मणों ने थीम पार्क के सामने सड़क पर जाम लगा दिया और पथराव किया। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है, और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की जा रही है। प्रशासन मामले की जांच कर रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post