मध्यप्रदेश बजट 2025: वित्त मंत्री देवड़ा ने पेश किया जीरो वेस्ट बजट ; युवा, महिला, गरीब और किसान पर फोकस

दैनिक सांध्य बन्धु भोपाल। मध्यप्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने विधानसभा में राज्य का वार्षिक बजट पेश किया। उन्होंने इसे "जीरो वेस्ट बजट" करार देते हुए कहा कि सरकार का मुख्य लक्ष्य "विकसित मध्यप्रदेश" बनाना है। बजट में युवा, महिलाएं, गरीब और किसान केंद्र में रहेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी बजट को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 के विकास लक्ष्य से जोड़ने की बात कही।

मुख्यमंत्री यादव ने कहा, "मध्यप्रदेश सबसे तेजी से आगे बढ़ने वाला राज्य है। इस बजट से सभी क्षेत्रों को पर्याप्त धनराशि मिलेगी, जिससे राज्य को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाया जाएगा।"

टिमरनी से कांग्रेस विधायक अभिजीत शाह गेहूं का गट्ठा कंधे पर रखकर विधानसभा पहुंचे। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि चुनावी वादे के बावजूद किसानों को ₹2700 प्रति क्विंटल का समर्थन मूल्य नहीं मिल रहा। शाह जब गट्ठा लेकर सदन में प्रवेश करना चाह रहे थे, तो मार्शल से उनकी बहस हो गई।

बजट के मुख्य बिंदु:

बजट का कुल आकार: करीब ₹4.20 लाख करोड़, जो पिछले वर्ष के ₹3.50 लाख करोड़ से अधिक है।

मुख्य फोकस: सिंचाई, सड़क, बिजली, शिक्षा, और मेडिकल सुविधाओं का विस्तार।

जनता और विशेषज्ञों के सुझावों को शामिल किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post