दैनिक सांध्य बन्धु भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए मऊगंज जिले के कलेक्टर अजय श्रीवास्तव (2013 बैच) का स्थानांतरण कर दिया है। उन्हें अब उप सचिव, लोक परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग तथा अपर प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश राज्य परिसंपत्ति प्रबंधन कंपनी, भोपाल और उप सचिव, खेल एवं युवा कल्याण विभाग (अतिरिक्त प्रभार) के पद पर पदस्थ किया गया है।
वहीं, संजय कुमार जैन (2015 बैच), जो अब तक उप सचिव, लोक परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग एवं अपर प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश राज्य परिसंपत्ति प्रबंधन कंपनी, भोपाल तथा उप सचिव, खेल एवं युवा कल्याण विभाग (अतिरिक्त प्रभार) के रूप में कार्यरत थे, उन्हें मऊगंज का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है।
यह आदेश मध्यप्रदेश शासन के मुख्य सचिव अनुराग जैन के हस्ताक्षर से जारी किया गया। आदेश के अनुसार, यह नियुक्तियां अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक प्रभावी रहेंगी।