Jabalpur News: विधायक लखन घनघोरिया को मिली बड़ी जिम्मेदारी

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। मध्यप्रदेश शासन द्वारा मध्यप्रदेश विश्वविद्यालय अधिनियम 1973 के तहत राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों की न्यायपीठ (कोर्ट) के सदस्यों की नियुक्ति की गई है। इस क्रम में विधायक लखन घनघोरिया को रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय, जबलपुर की न्यायपीठ (कोर्ट)  का सदस्य नियुक्त किया गया है।  

यह नियुक्ति विश्वविद्यालय के प्रशासनिक कार्यों एवं शैक्षणिक नीति-निर्धारण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई है। लखन घनघोरिया की नियुक्ति से विश्वविद्यालय में शैक्षणिक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने में सहायता मिलेगी।  

ज्ञात हो कि राज्य के प्रत्येक विश्वविद्यालय के कोर्ट में कुल आठ सदस्य होते हैं, जिनका चयन निर्धारित प्रक्रिया के तहत किया जाता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post