Jabalpur News: एमपी में नया ‘पश्चिमी विक्षोभ’ सक्रिय, तापमान में होगी बढ़ोतरी

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। मध्य प्रदेश में ठंड का असर अब कमजोर पड़ने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार, नया पश्चिमी विक्षोभ 9 मार्च से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करेगा, जिससे प्रदेश में तापमान में लगातार बढ़ोतरी होगी।

शनिवार को जबलपुर में रात का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री तक बढ़कर 13.6 डिग्री पहुंच गया, जबकि दिन का अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1 डिग्री अधिक था। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, अब ठंड बढ़ने की संभावना नहीं है, बल्कि 15 मार्च के बाद गर्मी का असर तेज होगा।

कैसा रहेगा आगे का मौसम?

जबलपुर संभाग में तापमान 2 से 4 डिग्री तक बढ़ सकता है।

15 मार्च के बाद गर्मी के तेवर और कड़े होंगे।

चौथे हफ्ते में संभाग के कुछ जिलों में हल्की बूंदाबांदी की संभावना है।

फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन मौसम में बदलाव का असर प्रदेशभर में महसूस किया जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post