दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। तेज गति और लापरवाही से चलाई जा रही एक्सिस (MP 20 ZS 1882) ने रात करीब 8:30 बजे NH-30 बघौड़ा बायपास पर सड़क किनारे खड़ी चमेली बाई और एक अन्य व्यक्ति को टक्कर मार दी।पीड़ित देवीसिंह गौड़ (35) निवासी मझौली, जो वर्तमान में परियट रूपसिंह डेयरी में अपनी मां और पत्नी के साथ रहता है, ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। हादसे के समय वे अपनी पत्नी वंदना गौड़ और मां चमेली बाई के साथ मझौली जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहे थे।
इसी दौरान महाराजपुर बायपास की ओर से आ रही तेज रफ्तार एक्सिस ने उनकी मां को टक्कर मार दी और वहां खड़े एक व्यक्ति अशोक से भी जा टकराई। दुर्घटना में चमेली बाई के हाथ में, अशोक के हाथ-पैर में और एक्सिस में पीछे बैठे मोहित के हाथ में चोटें आईं। हादसे के बाद देवीसिंह की पत्नी, एक्सिस चालक और अन्य घायलों को ऑटो से जबलपुर अस्पताल ले जाया गया। पनागर पुलिस ने मामले में धारा 281 और 125 ए बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।