दैनिक सांध्य बन्धु भोपाल। मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए मध्यप्रदेश शासन गृह विभाग ने तीन नए पुलिस अधिकारियों की तैनाती का आदेश जारी किया है। आदेशानुसार, तीन अनु विभागीय अधिकारियों (डीएसपी) को स्थानांतरित कर पुलिस मुख्यालय, भोपाल में मुख्यमंत्री सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात किया गया है।
गृह विभाग द्वारा 6 मार्च 2025 को जारी आदेश के अनुसार, निम्नलिखित अधिकारियों को नई पदस्थापना दी गई है:
- कपिल श्रीवास्तव (डीएसपी-2017) - अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) जबलपुर, ग्रामीण से उप पुलिस अधीक्षक, मुख्यमंत्री सुरक्षा, भोपाल के रूप में स्थानांतरित।
- संजय राठौर (डीएसपी-2017) - अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) पचमढ़ी, पिपरिया से उप पुलिस अधीक्षक, मुख्यमंत्री सुरक्षा, भोपाल के रूप में नियुक्त।
- अमित तोमर (डीएसपी-2017) - अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) हरसूद, खंडवा से उप पुलिस अधीक्षक, मुख्यमंत्री सुरक्षा, भोपाल के रूप में पदस्थ।
- मयंक लाल (डीएसपी-2015) - उप पुलिस अधीक्षक, मान. मुख्यमंत्री सुरक्षा, भोपाल में पहले से पदस्थ थे और उन्हें पुनः इसी पद पर बरकरार रखा गया है।
मुख्यमंत्री सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम
मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सरकार लगातार सतर्कता बरत रही है। उच्चस्तरीय सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अनुभवी अधिकारियों की तैनाती की जा रही है। इन अधिकारियों को विशेष प्रशिक्षण और सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करना होगा ताकि मुख्यमंत्री की सुरक्षा को और अधिक पुख्ता किया जा सके।