MP News: प्रदेश में 300 से ज्यादा न्यायाधीशों के तबादले, 159 सिविल जजों का प्रमोशन

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने प्रदेश में 300 से अधिक न्यायाधीशों के तबादले और पदोन्नति के आदेश जारी किए हैं। यह आदेश हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस सुरेश कुमार कैत के निर्देश पर जारी किया गया। रजिस्ट्रार जनरल धरमिंदर सिंह द्वारा 27 मार्च को इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई।

आदेश के तहत, 46 सिविल जज (जूनियर डिवीजन) और न्यायिक मजिस्ट्रेटों के तबादले किए गए हैं। वहीं, 159 सिविल जजों (जूनियर डिवीजन) को पदोन्नत कर सिविल जज (सीनियर डिवीजन) के रूप में नियुक्त किया गया है। इसके अलावा, 109 सिविल जज (वरिष्ठ खंड) और न्यायिक मजिस्ट्रेटों का भी स्थानांतरण किया गया है।

हाईकोर्ट में ओएसडी (जिला स्थापना) के पद पर कार्यरत मुकेश रावत को विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी का दायित्व सौंपा गया है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post