Astrology: आज का राशिफल

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर (Dainik Sandhya Bandhu Jabalpur)

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन सुख-सुविधाओं में वृद्धि लेकर आ रहा है। शौक-मौज पर खर्च बढ़ेगा और बिजनेस में लाभ मिलेगा। भविष्य को लेकर बचत की योजना बन सकती है। जीवनसाथी से दूरियां खत्म होंगी और किसी परिजन से लंबे समय बाद मुलाकात हो सकती है।

वृष राशि के जातकों को आज लाभ मिलेगा, लेकिन पार्टनरशिप में सतर्कता जरूरी है। धन फंसने की आशंका है, इसलिए सोच-समझकर निर्णय लें। संतान को स्कॉलरशिप या परीक्षा में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।

मिथुन राशि के लिए सेहत थोड़ी कमजोर रह सकती है। काम का दबाव रहेगा और खानपान में लापरवाही न करें। पारिवारिक टेंशन बढ़ सकती है, लेकिन वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। भाइयों से बातचीत से उलझनों का हल मिलेगा।

कर्क राशि के लिए आज का दिन नए मकान या दुकान की खरीददारी के लिए अनुकूल है। हर काम में सफलता मिलने के योग हैं। पारिवारिक यात्रा हो सकती है। बॉस से तारीफ मिलेगी और रुका हुआ धन भी मिल सकता है।

सिंह राशि के लिए आज का दिन करियर में उन्नति का संकेत दे रहा है। संतान नौकरी के लिए बाहर जा सकती है। किसी फैसले पर पछतावा हो सकता है। बिजनेस में पहचान बनेगी और सरकारी टेंडर मिलने की संभावना है। किसी मित्र से इन्वेस्टमेंट प्लान मिल सकता है।

कन्या राशि वालों के लिए दिन सकारात्मक रहेगा, लेकिन राजनीति में सोच-समझकर कदम बढ़ाएं। किसी को बिना मांगे सलाह न दें। पारिवारिक सदस्य से कोई निराशाजनक सूचना मिल सकती है। बिजनेस में गलती से नुकसान हो सकता है। ससुराल पक्ष से मुलाकात होगी।

तुला राशि के लिए धन प्रबंधन जरूरी है। उधारी से बचें और वाहन सावधानी से चलाएं। खोई हुई कोई प्रिय वस्तु वापस मिल सकती है। पार्टनरशिप से बिजनेस अच्छा चलेगा, लेकिन गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें।

वृश्चिक राशि के लिए दिन मध्यम फलदायक रहेगा। खर्च बढ़ सकते हैं, इसलिए आय और व्यय में संतुलन रखें। नया काम शुरू करने की इच्छा होगी। संतान से खुशखबरी मिल सकती है। डूबा हुआ धन वापस मिलने के योग हैं।

धनु राशि वालों को आज झगड़ों और कानूनी मामलों से छुटकारा मिलेगा। परिवार में विवाह की बाधा दूर होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। ससुराल पक्ष से आर्थिक मदद मिल सकती है। पुरानी गलती से सीख लें और कार्यक्षेत्र में जल्दबाजी न करें।

मकर राशि के लिए दिन सामान्य रहेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में ध्यान देना होगा। परिवार की समस्याओं को सुनना जरूरी होगा। मन इधर-उधर की चीजों में लग सकता है। किसी लेन-देन से परेशानी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में पद और प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कुंभ राशि वालों को अपनी वाणी में मधुरता बनाए रखनी चाहिए। गुस्से से नुकसान हो सकता है। रुके हुए काम पूरे करने पर ध्यान दें। कोई गलती कार्यक्षेत्र में डांट दिला सकती है। वाद-विवाद से दूरी रखें। कला-कौशल से नाम बनेगा और महत्वपूर्ण निर्णय वरिष्ठों से सलाह लेकर लें।

मीन राशि के लिए दिन रचनात्मक रहेगा। कार्यक्षेत्र में सोच का लाभ मिलेगा, लेकिन काम समय पर पूरा करने में अड़चन आ सकती है। नकारात्मक विचारों से बचें। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी रहेगी। जीवनसाथी से कोई सरप्राइज मिल सकता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post