Astrology: आज का राशिफल

मेष राशि (Aries) : सेहत को लेकर सतर्क रहें। जीवनसाथी की नाराज़गी झेलनी पड़ सकती है। खानपान पर ध्यान दें। विद्यार्थियों को सफलता मिल सकती है। मां की नाराज़गी मन को दुखी कर सकती है।

वृष राशि (Taurus) : बिजनेस में अच्छा लाभ मिलेगा। रुकी डील फाइनल हो सकती है। पारिवारिक तनाव से दूर रहने की कोशिश करें, वाणी में संयम रखें।

मिथुन राशि (Gemini) : आय-व्यय में संतुलन बनाना जरूरी होगा। गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें। घर या संपत्ति की खरीदारी का योग बन सकता है।

कर्क राशि (Cancer) : कुछ पुरानी समस्याएं फिर सिर उठा सकती हैं। निर्णय वरिष्ठों की सलाह से लें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

सिंह राशि (Leo) : काम को लेकर असंतोष रह सकता है। शौक पर खर्च बढ़ेगा। प्रेम संबंधों में सकारात्मक बातचीत हो सकती है।

कन्या राशि (Virgo) : वित्तीय मामलों में सावधानी रखें। उधार चुकाने का दबाव रह सकता है। पारिवारिक वादे पूरे करने होंगे। मानसिक तनाव हो सकता है।

तुला राशि (Libra) : खुशियों भरा दिन रहेगा। संतान के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। पूजा-पाठ का आयोजन संभव है। आय के नए स्रोत बनेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio) : कानूनी मामलों से राहत मिलेगी। संतान के भविष्य को लेकर बड़ा निर्णय लेंगे। सिंगल लोगों की किसी खास से मुलाकात हो सकती है।

धनु राशि (Sagittarius) : काम की अधिकता से तनाव बढ़ सकता है। नौकरी और बिजनेस में समझदारी से निर्णय लें। गलत सलाह से बचें।

मकर राशि (Capricorn) : दिन सामान्य रहेगा। टेंशन से दूर रहकर काम करेंगे। किसी परिजन की याद सता सकती है। वाहन सावधानी से चलाएं।

कुंभ राशि (Aquarius) : भागदौड़ भरा दिन रहेगा। किसी की सेहत खराब हो सकती है। कानूनी झंझटों से दूरी बनाएं। दिल की इच्छा पूरी हो सकती है।

मीन राशि (Pisces) : कार्यक्षेत्र में सराहना मिलेगी। संतान की संगति पर ध्यान दें। पहले किया गया निवेश लाभ दे सकता है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post