वृष राशि (Taurus): आज का दिन ऊर्जा से भरा रहेगा। कई काम एकसाथ हाथ लग सकते हैं। किसी गलती पर कार्यक्षेत्र में डांट मिल सकती है। बाहर घूमने जाएं तो स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार में नए मेहमान के आने की संभावना है। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी और व्यापार में अच्छी सफलता मिलेगी।
मिथुन राशि (Gemini): आज चुनौतियों से भरा दिन रहेगा। योजनाबद्ध तरीके से काम करना जरूरी होगा। कुछ गुप्त शत्रु सक्रिय हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। वैवाहिक जीवन में संतुलन बना रहेगा। संतान से मन प्रसन्न रहेगा। बॉस की बातों को नजरअंदाज न करें।
कर्क राशि (Cancer): मिश्रित परिणामों वाला दिन रहेगा। मनमौजी स्वभाव से परेशान रह सकते हैं। सिंगल लोगों को कोई खास मिल सकता है। धार्मिक आयोजन से घर में उत्साह रहेगा। खोई हुई प्रिय वस्तु मिलने की संभावना है। किसी पुराने मित्र की याद आ सकती है।
सिंह राशि (Leo): आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। संतान की नौकरी संबंधी समस्या दूर होगी। जीवनसाथी को सरप्राइज गिफ्ट दे सकते हैं। दीर्घकालीन योजनाएं गति पकड़ेगी। आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। संतान से हलकी फुल्की तकरार संभव है।
कन्या राशि (Virgo): सेहत के लिए आज का दिन कमजोर है। कोई पुरानी बीमारी उभर सकती है। भाई-बहनों से संपत्ति विवाद हो सकता है। घर में नया इलेक्ट्रॉनिक आइटम आ सकता है। बच्चों के साथ समय बिताना अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में बदलाव पर विचार संभव है।
तुला राशि (Libra): आज मानसिक उलझनें बनी रहेंगी। सहयोगियों से सलाह लेना लाभदायक रहेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से रुका काम बनेगा। विद्यार्थी सफलता की ओर अग्रसर होंगे। धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। माताजी की तबीयत बिगड़ सकती है, ध्यान रखें।
वृश्चिक राशि (Scorpio): राजनीति से जुड़े लोगों के लिए शुभ समय है। संतान को नए कोर्स की तैयारी करवा सकते हैं। घर की सजावट या नवीनीकरण पर ध्यान देंगे। विवाह प्रस्ताव पक्का हो सकता है। जलन या ईर्ष्या की भावना से बचें, मन शांत रहेगा।
धनु राशि (Sagittarius): आज आपको संपत्ति लाभ हो सकता है। नया मकान लेने का सपना साकार हो सकता है। कार्यक्षेत्र में बॉस से कहासुनी संभव है। किसी भी जिम्मेदारी को ईमानदारी से निभाएं। परिजनों से लेनदेन में सावधानी रखें। कोई सलाह फायदेमंद रहेगी।
मकर राशि (Capricorn): आज का दिन आर्थिक रूप से शुभ रहेगा। लंबे समय से अटका काम पूरा हो सकता है। पिताजी से मतभेद हो सकता है, संयम रखें। बुद्धिमानी से निर्णय लेंगे। व्यापार में नई योजनाएं सफलता दिला सकती हैं।
कुंभ राशि (Aquarius): दिन सफलता से भरा रहेगा। आपकी सकारात्मक सोच आपको लाभ दिलाएगी। सहयोगियों से काम आसानी से निकलवाएंगे। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। कोई छिपा राज सामने आ सकता है। संतान किसी प्रतियोगिता में जीत दिला सकती है।
मीन राशि (Pisces): काम में बाधाएं आ सकती हैं। विरोधी षड्यंत्र रच सकते हैं। किसी अजनबी पर भरोसा न करें। कई काम एकसाथ आने से मन व्यस्त रहेगा। संतान से शुभ समाचार मिल सकता है। ससुराल पक्ष से लेनदेन में सावधानी रखें।