Astrology: आज का राशिफल

मेष राशि (Aries): आज रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं और पारिवारिक समस्याओं में भी सुधार आएगा। संतान की संगति पर ध्यान दें और बुजुर्गों की सेवा में समय लगाएं।

वृष राशि (Taurus): सामाजिक कामों में भागीदारी से सम्मान मिलेगा। किसी मित्र को आर्थिक मदद करनी पड़ सकती है। मन की कोई इच्छा पूरी होने से मन प्रसन्न रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini): विद्यार्थी पढ़ाई पर ध्यान दें। धन और कानूनी मामलों में सतर्कता जरूरी है। वैवाहिक जीवन में पारदर्शिता रखें और सोच-समझकर वादे करें।

कर्क राशि (Cancer): दिन व्यस्त रहेगा, पर मेहनत रंग लाएगी। धार्मिक संस्थाओं से जुड़ाव लाभदायक रहेगा। कुछ मित्र विरोधी रूप ले सकते हैं, सतर्क रहें।

सिंह राशि (Leo): व्यापार में मनचाहा लाभ न मिलने से निराशा हो सकती है। नई संपत्ति की संभावना है। पारिवारिक जीवन में शुभ समाचार मिल सकता है।

कन्या राशि (Virgo): नया वाहन खरीद सकते हैं। उधार दिया पैसा वापस मिल सकता है। कार्यस्थल पर बॉस से डांट संभव है, इसलिए सतर्क रहें।

तुला राशि (Libra): धैर्य और संयम बनाए रखें। संतान से जुड़ी जिम्मेदारियों में लापरवाही हो सकती है। शेयर बाज़ार में जोखिम न लें।

वृश्चिक राशि (Scorpio): काम की अधिकता और चिड़चिड़ापन परिवार को प्रभावित कर सकता है। राजनीति में कदम फूंक-फूंक कर रखें। बिजनेस के लिए लोन की आवश्यकता हो सकती है।

धनु राशि (Sagittarius): कानूनी मामलों में सफलता मिलेगी। रुकी डील मित्र की मदद से फाइनल हो सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और सलाह सोच-समझकर दें।

मकर राशि (Capricorn): बिजनेस में अच्छे अवसर मिल सकते हैं। वाहन से जुड़ी समस्या खर्च बढ़ा सकती है। अफवाहों से बचें और उधार लिए धन को लौटाने की तैयारी रखें।

कुंभ राशि (Aquarius): ईर्ष्यालु लोगों से दूर रहें। परिवार में कोई षड्यंत्र कर सकता है, लेकिन समझदारी से काम लें। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा।

मीन राशि (Pisces): कार्यक्षेत्र में विवाद की संभावना है, शांत रहना हित में रहेगा। कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। मांगलिक कार्यों में भागीदारी संभव है।

Post a Comment

Previous Post Next Post