वृष राशि के जातकों को व्यापार में कोई बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है। किसी सहयोगी का साथ मिलने से समय से पहले काम पूरे होंगे। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे और जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। हालांकि, एक साथ कई जिम्मेदारियों के कारण परेशानी हो सकती है। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में लाभ हो सकता है।
मिथुन राशि के लोगों को आज सोच-समझकर निर्णय लेने की सलाह है। परिवार में किसी नन्हे मेहमान के आगमन की संभावना है और आप घर में कोई नया उपकरण ला सकते हैं। जरूरतों पर खर्च करना फायदेमंद रहेगा और बिजनेस में नए संपर्क लाभ देंगे।
कर्क राशि के लिए दिन मिश्रित रहेगा। एक ओर तरक्की के अवसर मिलेंगे, वहीं किसी काम के अधूरे रहने से मन उदास हो सकता है। बच्चों के साथ समय बिताना सुखद रहेगा लेकिन कोई पुरानी समस्या फिर से उभर सकती है। बिजनेस में नई साझेदारी संभव है।
सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन व्यस्तता भरा रहेगा। पारिवारिक यात्रा की योजना बन सकती है और पुराने मतभेद खत्म होंगे। कार्यक्षेत्र में प्रमोशन की संभावना है लेकिन संतान के विषय में दौड़भाग बनी रहेगी। माताजी से किसी बात पर नाराजगी हो सकती है, इसलिए बातों में संयम रखें।
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन खुशियों भरा रहेगा। पारिवारिक समस्याओं को आपसी समझदारी से सुलझाया जाएगा। संतान जिम्मेदारी निभाएगी और रुका हुआ पैसा मिल सकता है। घर में धार्मिक आयोजन हो सकता है।
तुला राशि के जातकों को पढ़ाई में ध्यान केंद्रित करना होगा। परिवार में किसी की बात बुरी लग सकती है और वाहन चलाते समय सावधानी जरूरी है। पिताजी से बातचीत होगी और कोई पुराना लेनदेन निपट सकता है। कोई गुप्त बात उजागर हो सकती है।
वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन मस्ती भरा रहेगा। जीवनसाथी के साथ संतान के लिए कोई सरप्राइज प्लान कर सकते हैं। विद्यार्थी प्रतियोगिता में सफलता पाएंगे और नई नौकरी के संकेत भी मिल सकते हैं। नकारात्मक विचारों से दूर रहना जरूरी है।
धनु राशि वालों के लिए दिन थोड़ा कठिन रहेगा। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप न करें और काम में चतुराई दिखाएं। ससुराल पक्ष से धन लाभ मिल सकता है। विद्यार्थियों को राहत मिलेगी और मित्र की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है।
मकर राशि के लिए आज का दिन ऊर्जा से भरपूर रहेगा। तरक्की की दिशा में बढ़ते कदमों से मन प्रसन्न रहेगा। पुराने मित्र से मिलना आनंद देगा। संपत्ति से जुड़े फैसलों में सावधानी जरूरी है और नौकरी में उन्नति संभव है।
कुंभ राशि वालों को आज आर्थिक रूप से लाभ होगा। व्यवसाय में फंसा हुआ धन मिल सकता है। सभी काम आसानी से पूरे होंगे और संतान की जरूरतें पूरी होंगी। किसी उलझन में फंसने से बचें। व्यापार में बदलाव करना फायदेमंद रहेगा।
मीन राशि के लिए दिन चुनौतीपूर्ण रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी या बिजनेस में नुकसान की संभावना है। किसी की बातों में आकर निर्णय न लें। संतान से विवाद हो सकता है लेकिन माताजी से कोई जिम्मेदारी मिलेगी जिसे आप निभा पाएंगे। पिकनिक पर जाने की योजना बन सकती है।