वृष राशि के जातकों को संपत्ति संबंधी लाभ के संकेत मिल रहे हैं। किसी कानूनी मसले में सतर्क रहना जरूरी होगा। व्यवसाय में धोखा मिलने की आशंका है, खासकर पार्टनर से। विदेश में शिक्षा की इच्छा रखने वालों के लिए सुनहरा अवसर है। घर-परिवार में शांति बनाए रखना आपके हित में रहेगा।
मिथुन राशि के लिए दिन तरक्की के अवसरों से भरा होगा। मित्रों और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा, लेकिन किसी से मांगकर वाहन न चलाएं। राजनीति से जुड़े लोगों को जनसमर्थन मिलेगा। पिता की सेहत चिंता का कारण बन सकती है, डॉक्टर से सलाह लें।
कर्क राशि वालों के लिए दिन सकारात्मक रहेगा। किसी दूर के रिश्तेदार की याद सताएगी। नौकरी के सिलसिले में बाहर जाना पड़ सकता है। जीवनसाथी से बहस हो सकती है, लेकिन समझदारी से निपटाना बेहतर रहेगा। एक साथ कई कार्य मिलने से व्यस्तता बढ़ेगी।
सिंह राशि के लोग आज दिनचर्या को सुधारने की ओर ध्यान देंगे। पुराने मित्र से मुलाकात होगी। खानपान पर ध्यान देना जरूरी होगा, वरना सेहत बिगड़ सकती है। लंबे समय से अटका कार्य पूरा हो सकता है। विद्यार्थी मानसिक बोझ से मुक्त होंगे।
कन्या राशि के लिए राजनीति में सफलता के संकेत हैं। परिवार में नया सदस्य आ सकता है। ससुराल पक्ष से विवाद हो सकता है, संभलकर रहें। व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेगा। किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिलेगा। आय के साथ खर्च भी बढ़ेगा।
तुला राशि के लिए आज संपत्ति के योग बन रहे हैं। वैवाहिक जीवन में खुशहाली रहेगी और प्रेम संबंधों में भी सुधार आएगा। संतान पर दी गई जिम्मेदारी में ढिलाई देखी जा सकती है। पूजा-पाठ से मानसिक शांति मिलेगी। कार्यक्षेत्र में सतर्कता जरूरी है।
वृश्चिक राशि के जातकों को लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। धन संबंधित रुका कार्य पूरा होगा। पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि संभव है। खर्च सीमित रखें और निवेश सोच-समझकर करें। पुराने अनुभवों से सबक लें और अनजान लोगों पर भरोसा न करें।
धनु राशि के लिए आज का दिन आर्थिक रूप से अच्छा है। उत्साह के साथ कार्य पूरे करेंगे। घूमने-फिरने की योजना बन सकती है। परिवार में शादी की बातचीत सफल होगी। संतान की पढ़ाई से जुड़ी परेशानियों पर ध्यान देना होगा। जरूरी जानकारी किसी से साझा करने से बचें।
मकर राशि के लिए दिन शुभ है। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है और व्यापार योजना भी सफल होगी। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। यदि पुरानी कोई बीमारी है, तो वह बढ़ सकती है, डॉक्टर की सलाह लें।
कुंभ राशि वालों को व्यवसाय में लाभ मिलेगा। लगातार शुभ समाचार मिल सकते हैं। आय के नए स्रोत बनेंगे और आप जरूरतमंद की सहायता भी करेंगे। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। धन लेन-देन सोच-समझकर करें।
मीन राशि के लिए आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। कार्यक्षेत्र में दबाव अधिक रहेगा और उच्च अधिकारियों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। पारिवारिक मुद्दों को शांति से सुलझाएं और गुस्से पर नियंत्रण रखें। माता से मतभेद हो सकता है। संतान को किसी कोर्स में दाखिला दिला सकते हैं।