Jabalpur News: गर्मी के चलते आंगनबाड़ी केंद्रों के समय में बदलाव

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। मध्य प्रदेश में बढ़ती गर्मी और बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना ने जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों के समय में परिवर्तन का आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार अब 30 जून 2025 तक आंगनबाड़ी केंद्रों की सेवाएं सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक ही संचालित होंगी।

यह निर्णय भीषण गर्मी को देखते हुए लिया गया है, ताकि छोटे बच्चों को गर्मी से होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं से बचाया जा सके। नया आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।

कलेक्टर द्वारा जारी निर्देश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं सुबह 7.30 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक केंद्रों में उपस्थित रहेंगी और विभागीय गतिविधियों का संचालन सुनिश्चित करेंगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post