Jabalpur News: बढ़ते अपराध और अवैध शराब के खिलाफ कांग्रेसियों ने विधायक लखन घनघोरिया के नेतृत्व में किया लार्डगंज थाने का घेराव

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। शहर में बढ़ते अपराध, अवैध शराब, जुए और महिलाओं के प्रति बढ़ती छेड़छाड़ की घटनाओं को लेकर कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया। कांग्रेस विधायक लखन घनघोरिया के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने श्रीनाथ तलैया से लार्डगंज थाने तक जोरदार पैदल मार्च निकाला और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए थाने का घेराव किया।

कांग्रेस विधायक लखन घनघोरिया ने आरोप लगाया कि जबलपुर में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है। शहर में खुलेआम अवैध शराब और नशे का व्यापार चल रहा है, लेकिन पुलिस माफियाओं के खिलाफ कोई सख्त कदम नहीं उठा रही। महिला सुरक्षा को लेकर भी गंभीर चिंता जताई गई। कार्यकर्ताओं का कहना है कि महिलाएं अब शहर में खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं।

कांगेस नगर अध्यक्ष सौरभ नाटी शर्मा और नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा ने कहा कि चालान के नाम पर आम नागरिकों से खुलेआम पैसे वसूले जा रहे हैं, और भ्रष्टाचार चरम पर है। लखन घनघोरिया ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने जल्द स्थिति नहीं सुधारी, तो कांग्रेस आगे भी इसी तरह सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करती रहेगी। 

इस अवसर पर दिनेश यादव, हाजी कदीर सोनी, पं. अतुल नरेश बाजपेयी, अनुराग जैन गढ़वाल, अयोध्या तिवारी, संतोष दुबे (पंडा), विजय जैन (चुन्ना), रितेश अग्रवाल, रविन्द्र गौतम,रितेश बंटी, याकूब अंसारी, गुलाम हुसैन, संजय साहू, हर्षित यादव, शिव कुमार चौबे, आजम अली खान, संजय अहिरवार, इमरान हुसैन, रिजवान अली कोटी, संदीप जैन आदि उपस्थित रहे।  

Post a Comment

Previous Post Next Post