दैनिक सांध्य बन्धु इटारसी। गर्मियों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। दानापुर से चर्लपल्ली के बीच चलने वाली यह साप्ताहिक ट्रेन 3 अप्रैल से 26 जून 2025 तक चलाई जाएगी, जो इटारसी स्टेशन पर भी रुकेगी।
दानापुर से चलने वाली ट्रेन संख्या 03225 हर गुरुवार रात 8:50 बजे रवाना होगी। यह शुक्रवार दोपहर 1:30 बजे इटारसी पहुंचेगी और शनिवार सुबह 5:15 बजे चर्लपल्ली पहुंचेगी।
वापसी में, ट्रेन संख्या 03226 हर रविवार सुबह 10 बजे चर्लपल्ली से रवाना होगी, जो सोमवार दोपहर 1:10 बजे इटारसी पहुंचेगी और मंगलवार शाम 7 बजे दानापुर पहुंचेगी।
यह ट्रेन दोनों दिशाओं में आरा, बक्सर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज छिवकी, मानिकपुर, सतना, कटनी, जबलपुर, इटारसी, नागपुर, बल्हारशाह, सिरपुर कागज नगर, बेलमपल्ली, रामगुंडम, पेड्डापल्ली और काजीपेट जंक्शन पर ठहरेगी।
दोनों ओर से 13-13 ट्रिप्स निर्धारित की गई हैं। यात्रियों के लिए यह सुविधा गर्मी की छुट्टियों में यात्रा को और भी सहज बनाएगी।
Tags
madhya pradesh