दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। भारतीय जनता पार्टी का 44वां स्थापना दिवस जबलपुर में पारंपरिक और उत्साही अंदाज़ में मनाया गया। रविवार सुबह रानीताल स्थित भाजपा कार्यालय में पार्टी अध्यक्ष रत्नेश सोनकर ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद कन्या पूजन कर स्थापना दिवस का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम के दौरान भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर पार्टी की गौरवशाली यात्रा को स्मरण किया गया। स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी मुख्यालय के निर्देशानुसार जबलपुर महानगर के सभी 967 बूथों पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए।
लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने नागपाल गार्डन (नरसिंह वार्ड) में झंडा वंदन किया। राज्यसभा सांसद सुमित्रा वाल्मिकी ने बूथ 162, कस्तूरबा गांधी वार्ड में, सांसद आशीष दुबे ने बूथ 151, द्वारकानगर वार्ड में, कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन ने बूथ 174, जवाहरगंज वार्ड में, विधायक अशोक रोहाणी ने बूथ 101, चंद्रशेखर आज़ाद वार्ड में, अभिलाष पांडे ने बूथ 73, हनुमानताल वार्ड में और महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने बूथ 102, नरसिंह वार्ड में आयोजित कार्यक्रमों में भाग लिया।
स्थापना दिवस कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और भाजपा की सिद्धांतों व नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।