Jabalpur Police Transfer : जबलपुर में थाना प्रभारियों के तबादलों पर संशोधन, सुबह के आदेश दोपहर में बदल दिए


दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर/Jabalpur
। शहर में थाना प्रभारियों के बड़े पैमाने पर किए गए तबादलों में मंगलवार को एक अजीब स्थिति देखने को मिली। पुलिस अधीक्षक द्वारा देर रात जारी किए गए तबादला आदेश में 9 थाना प्रभारियों को इधर-उधर किया गया था, लेकिन सुबह होते-होते इस आदेश में संशोधन कर दिया गया, जिससे पुलिस महकमे में खलबली मच गई।

थाना प्रभारी और उनके संबंधित थाने:

  1. रीतेश पांडे - सिविल लाइन

  2. संगीता सिंह - मदन महल

  3. हरिकिशन आटने - गढ़ा ट्रैफिक

  4. गोपेन्द्र सिंह राजपूत - पाटन

  5. नवल आर्य - लार्डगंज

  6. प्रवीण कुमार - अधारताल

  7. राजकुमार खटीक - बेलबाग

  8. सुभाष वर्मा - गोराबाजार

  9. हुदायल सिंह - पुलिस लाइन

  10. प्रवीण सिंह धुर्वे - रांझी

  11. जितेन्द्र सिंह पाटकर - पनागर

  12. नेहरू खंडाते - पुलिस लाइन

रात के आदेश में रीतेश पांडे को लार्डगंज थाना, हरिकिशन आटनेरे को मदन महल, प्रवीण सिंह धुर्वे को शहपुरा और जितेन्द्र सिंह पाटकर को पनागर थाने भेजा गया था। अधारताल और बेलबाग थाना प्रभारियों प्रवीण कुमरे और राजकुमार खटीक के बीच अदला-बदली की गई थी। सुभाष बघेल को ग्वारीघाट और संगीता सिंह को सिविल लाइन, जबकि नेहरू खंडाते को पुलिस लाइन भेजा गया था।


लेकिन सुबह चंद घंटों में ही इस आदेश को संशोधित कर दिया गया। संशोधित आदेश के अनुसार रीतेश पांडे को सिविल लाइन, संगीता सिंह को मदन महल, हरिकिशन आटनेरे को गढ़ा ट्रैफिक, गोपेन्द्र सिंह राजपूत को पाटन, नवल आर्य को लार्डगंज और हृदयाल सिंह को पुलिस लाइन भेजा गया है।


तबादले में इस तरह की बार-बार की गई फेरबदल और अज्ञात कारणों से हुए संशोधन को लेकर पुलिस महकमे में सवाल उठ रहे हैं कि आखिर किस गुणा-भाग या दबाव में ये बदलाव हुए। स्थिति स्पष्ट नहीं होने से असमंजस और चर्चाओं का दौर लगातार जारी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post