दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। शहर में बढ़ते अपराध और बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ पूर्व कैबिनेट मंत्री और विधायक लखन घनघोरिया के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गोहलपुर थाना का घेराव किया।फोटो मनोज एंथोनी
विधायक लखन घनघोरिया ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि थानों में फरियाद लेकर जाने वाले आम लोगों को उच्च अधिकारियों के आदेशों का इंतजार करने को कहा जाता है। पुलिस की कार्यवाही समय पर नहीं हो रही है और शहर में कानून व्यवस्था लचर हो चुकी है। अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और जनता भय के वातावरण में जीने को मजबूर है। धारा 185 का दुरुपयोग कर राहगीरों, वाहन चालकों और व्यापारियों से अवैध वसूली की जा रही है। यदि हालात नहीं सुधरे तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
इस अवसर पर सौरभ नाटी शर्मा, दिनेश यादव, अमरीश मिश्रा, मतीन अंसारी, यश घनघोरिया, आजम अली खान, अभिषेक चंदेल, रिंकू यादव, शफीक हीरा, शिशांत सिंह ठाकुर ,गुलाम हुसैन, कलीम खान, याकूब अंसारी, प्रमोद पटेल, जितेंद्र ठाकुर, राकेश पांडे, संजय साहू आदि मौजूद रहे।